अध्याय 1

1 आदम, सेत, एनोष,

2 केनान, महल-लएल, यारेद,

3 हेनोक, मतूषेलह, लेमेक,

4 नूह, सेम, हाम और याफ़ेत।

5 याफ़ेत के पुत्र: गोमेर, मागोग, मादय, यावान, तूबल, मेषेक और तीरास।

6 गोमेर के पुत्रः अषकनज़, रीफ़त, और तोगरमा।

7 यावान के पुत्रः एलीषा, तरषीष, कित्तीम और दोदानीम।

8 हाम के पुत्रः कूष, मिस्र, पूट और कनान।

9 कूष के पुत्रः सबा, हवीला, सबता, रअमा और सबतका। रअमा के पुत्रः षबा और ददान।

10 कूष निम्रोद का पिता था। निम्रोद पृथ्वी पर पहला वीर योद्धा था।

11 मिस्र लूदियों, अनामियों, लहाबियों, नफ़्तुहियों,

12 पत्रोसियों, कसलुहियों-जिन के फ़िलिस्ती वंश निकला-और कफ़्तोरियों का मूल पुरुष था।

13 कनाल का पहला पुत्र सीदोन और दूसरा हेत था।

14 वह यबूसी, अमोरी, गिरगाषी,

15 हिव्वी, अरकी, सीनी,

16 अरवादी, सेमारी और हमाती जातियों का मूल पुरुष था।

17 सेम के पुत्रः एलाम, अस्सूर, अरफ़क्षद, लूद, अराम, ऊस, हूल, गेतेर और मेषेक।

18 अरफ़क्षद षेलह का पिता था और षेलह एबेर का।

19 एबेर के दो पुत्र थेः एक का नाम पेलेग था- उसके दिनों में पृथ्वी के लोग विभाजित हो गये-और उसके भाई का नाम योकटान था।

20 योकटान से पैदा हुएः एल्मोदाद, षेलेफ़, हसिरमावेद, येरह,

21 हदोराम, ऊज़ाल, दिकला,

22 एबाल, अबीमाएल, शबा,

23 ओफ़िर, हवीला और योबाब। ये सब योकटान के पुत्र थे।

24 सेम,अरफ़क्षद, षेलह,

25 एबेर, पेलेग, रऊ,

26 सरूग, नाहोर, तेरह,

27 अब्राम अर्थात् इब्राहीम।

28 इब्राहीम के पुत्रः इसहाक और इसमाएल।

29 उनके वंशज ये थेः इसमाएल का पहलौठा पुत्र नबायोत था, फिर केदारा, अदबेएल, मिबसाम,

30 मिषमा, दूमा, मस्सा, हदद, तेमा,

31 यटूर, नाफ़ीष और केदमा। यही इसमाएल के पुत्र थे।

32 इब्राहीम की उपपत्नी कटूरा के पुत्र ये थेः ज़िम्रान, योकषान, मदान, मिदयान, यिषबाक और षूअह। योकषान के पुत्रः षबा और ददान।

33 मिदयान के पुत्रः एफ़ा, एफ़ेर, हनोक, अबीदा और एल्दाआ। ये सब कटूरा के पुत्र थे।

34 इब्राहीम इसहाक का पिता था। इसहाक के पुत्रः एसाव और इस्राएल।

35 एसाव के पुत्रः एलीफ़ज, रऊएल, यऊष, यालाम और कोरह।

36 एलीफ़ज़ के पुत्रः तेमान, ओमार, सफ़ी, गाताम, कनज़, तिनमा और अमालेक।

37 रऊएल के पुत्रः नहत, ज़ेरह, षम्मा और मिज़्ज़ा।

38 सेईर के पुत्रः लोटान, षोबाल, सिबओन, अना, दिषोन, एसेर और दीषान।

39 लोटान के पुत्रः होरी और होमाम। लोटान की बहन तिमना थी।

40 षोबाल के पुत्रः अलयान, मानहत, एबाल, षफ़ी और ओनाम। सिबओन के पुत्रः अय्या और अना।

41 अना का पुत्रः दिषोन। दिषोन के पुत्रः हमरान, एषबान, यित्रान और केरान।

42 एसेर के पुत्रः बिल्हान, ज़ावान और याकान। दीषान के पुत्रः ऊस और अरान।

43 इस्राएल के राजाओं के शासन के पूर्व एदोम देश में यही राजा शासन करते थे। अबोर का पुत्र बेला। उसकी राजधानी का नाम दिनहाबा था।

44 जब बेला की मृत्यु हो गयी, तो बोस्रावासी सेरह का पुत्र योबाब उसका उत्तराधिकारी हुआ।

45 जब योबाब की मृत्यु हो गयी, तो उसके स्थान पर तेमानियों के देश का हुषाम राजा हुआ।

46 जब हुषाम की मृत्यु हो गयी, तो उसके स्थान पर मोआब के मैदान में मिदयानियों को पराजित करने वाले बदद का पुत्र हदद राजा हुआ। उसकी राजधानी का नाम अवीत था।

47 जब हदद की मृत्यु हो गयी, तो उसके स्थान पर मसरेकावासी समला राजा हुआ।

48 जब समला की मृत्यु हो गयी, तो उसके स्थान पर फ़रात नदी के किनारे अवस्थित रहोबोत का निवासी षौल राजा हुआ।

49 जब षौल की मृत्यु हो गयी, तो उसके स्थान पर अकबोर का पुत्र बाल-हानान राजा हुआ।

50 जब बाल-हानान की मृत्यु हो गयी, तो उसके स्थान पर हदद राजा हुआ। उसकी राजधानी का नाम पाइ था। उसकी पत्नी का नाम महेटबएल था। वह मेज़ाहाब की मट्रेट की बेटी थी।

51 जब हदद की मृत्यु हो गयी, तो एदोम के मुखिया ये थेः मुखिया तिमना, अल्या, यतेत,

52 ओहोलीबामा, एला, पीनोन,

53 कनज़, तेमान, मिबसार,

54 मगदीएल और ईराम। एदोम के मुखिया यही थे।