अध्याय 2

1 इस्राएल के पुत्र ये थेः रूबेन, सिमओन लेवी और यूदा, इस्साकार और ज़बुलोन,

2 दान, युसुफ़ और बेनयामीन, नफ़्ताली, गाद और आशेर।

3 यूदा के पुत्रः एर, ओनान और षेला। षूअह नामक एक कनानी स्त्री से उसके ये तीन पुत्र उत्पन्न हुएः यूदा का पहलौठा पुत्र एर प्रभु की दृष्टि में दुष्ट था, इसलिए उसने उसे मर जाने दिया।

4 उसकी बहू तामार से उसके पेरेस और जे़रह उत्पन्न हुए। यूदा के कुल पाँच पुत्र थे।

5 पेरेस के पुत्रः हेस्रोन और हामूल।

6 जेरह के पुत्रः जिम्री, एतान, हेमान, कलकोल और दारा, कुल पाँच।

7 करमी का पुत्र आका था। प्रभु को अर्पित वस्तुएँ अपनाने के कारण वह इस्राएलियों की विपत्ति का कारण बना।

8 एतान का पुत्र अज़र्या था।

9 हेस्रोन के पुत्र ये थेः यरहमएल, राम और कलूबाय।

10 राम अम्मीनादाब का पिता था। अम्मीनादाब यूदा के पुत्रों के मुखिया नहशोन का पिता था।

11 नहशोन सलमा का, सलमा बोअज़ का

12 बोअज़ ओबेद का और ओबेद यिशय का पिता था।

13 यिशय का पहला पुत्र एलीआब था, दूसरा अबीनादाब, तीसरा षिमआ,

14 चौथा नतनएल, पाँचवा रद्दय,

15 छठा ओसेम और सातवाँ दाऊद।

16 उनकी बहनें सरूया और अबीगैल थी। सरूया के तीन पुत्र थेः अबीषय, योआब और असाएल।

17 अबीगैल ने अमासा को जन्म दिया। अमासा का पिता इसमाएली येतेर था।

18 हेस्रोन के पुत्र कालेब के अपनी पत्नी अजूबा और यरीओत से पुत्र उत्पन्न हुए। अजूबा के पुत्र ये थे: येषेर, षोबाब और अरदोन।

19 अजूबा की मृत्यु हो गयी और कालेब ने एफ्ऱाता से विवाह किया। उसने हूर को जन्म दिया।

20 हूर ऊरी का और ऊरी बसलएल का पिता था।

21 बाद में हेस्रोन का गिलआद के पिता माकीर की पुत्री से संसर्ग हुआ। जब उसने उसके साथ विवाह किया, तो वह साठ वर्ष का था; उसके उस से सगूब उत्पन्न हुआ।

22 सगूब सेईर का पिता था, जिसके गिलआद देश में तेईस नगर थे।

23 पर गषूर और आराम ने होव्वोत-याईर, कनात और उसके गाँव उन से छीन लिये-कुल साठ नगर। ये सब गिलआद के पिता माकीर के वंशज थे।

24 हेस्रोन की मृत्यु के बाद कालेब का अपने पिता की पत्नी एफ्ऱाता से संसर्ग हुआ और उसके तकोआ के पिता अषहूर का जन्म हुआ।

25 हेस्रोन के पहलौठे बेटे यरहमएल के पुत्रः उसका पहला पुत्र राम, फिर बूना, ओरेन, ओसेम और अहीया।

26 यरहमएल की एक दूसरी पत्नी थी, जिसका नाम अटारा था। वह ओनाम की माँ थी।

27 यरहमएल के पहलौठे बेटे राम के पुत्रः मास, यामीन और एकेर।

28 ओनाम के पुत्रः शम्मय और यादा। शम्मय के पुत्रः नादाब और अबीषूर।

29 अबीषूर की पत्नी का नाम अबीहैल था। उस से अहबान और मोलीद का जन्म हुआ।

30 नादाब के पुत्र: सेलेद और अप्पयीम। सेलेद सन्तानहीन मरा।

31 अप्पयीम का पुत्र यिशई। यिशई का पुत्र: शेशान। शेशान का पुत्रः अहलय।

32 शम्मय के भाई यादा के पुत्रः येतेर और योनातान। येतेर सन्तानहीन मर गया।

33 योनातान के पुत्रः पेलेत और जा़जा़। यही यरहमएल के वंशज है।

34 शेशान के कोई पुत्र नहीं था, उसके केवल पुत्रियाँ थीं। शेशान के पास यरहा नाम का एक मिस्री सेवक था;

35 इसलिए शेशान ने अपने सेवक यरहा के साथ अपनी पुत्री का विवाह किया। उस से उसके यहाँ अत्तय उत्पन्न हुआ।

36 अत्तय नातान का पिता था और नातान, ज़ाबाद का।

37 ज़ाबाद एफ़्लाल,का पिता था और एफ़्लाल, ओबेद का।

38 ओबेद येहू का पिता था और येहू, अज़र्या का।

39 अज़र्या हेलेस का पिता था और हेलेस, एलआसा का।

40 एलआसा सिसमय का पिता था और सिसमय, षल्लूम का।

41 षल्लूम यकम्या का बेटा था ओर यकम्या, एलीषामा का।

42 यरहमएल के भाई कालेब के पुत्रः उसका पहलौठा पुत्र मारेषा, जो ज़ीफ़ का पिता था। मारेषा का पुत्र हेब्रोन।

43 हेब्रोन के पुत्रः कोरह, तप्पुअह, रेकेम और शेमा।

44 शेमा योर्कआम के पिता रहम का पिता था, रेकेम शम्मय का पिता था।

45 शम्मय का पुत्र माओन था और माओन बेत-सूर का पिता था।

46 कालेब की उप-पत्नी एफ़ा ने हारान, मोसा और गाजे़ज़ को जन्म दिया। हारान गाजे़ज़ का पिता था।

47 यहदाय के पुत्रः रेगेम, योताम, गोशान, पेलेट, एफ़ा और शअफ़।

48 कालेब की उपपत्नी माका ने शेबेर और तिरहना को जन्म दिया।

49 उसने मदमन्ना के पिता शअफ़ को, मकबेना के पिता शवा को और गिबआ के पिता को जन्म दिया।

50 कालेब की पुत्री अक्सा थी। कालेब के वंशज यही थे। एफ्ऱाता के पहलौठ हूर के पुत्र ये थे: किर्यत-यआरीम का पिता शोबाल,

51 बेथलेहेम का पिता सलमा और बेत-गदेर का पिता हरेफ़।

52 किर्यत-यआरीम के पिता शोबाल के वंशज ये थे: हरोए, मानहतियों का आधा वंश और

53 किर्यत-यआरीम के वंशज यित्री, पूती, शुमाती और मिश्राई। इन से सोरआई और एश्ताओली वंश उत्पन्न हुए।

54 सलमा के वंशजः बेथलेहेम, नटोफ़ाती लोग, अट्रोल बेत-योआब, मानहतियों का आधा वंश, सोरई।

55 इन से याबेस में रहने वाले सोफ़ियों के वंश उत्पन्न हुए, फिर तिरआती, शिमआती, सूकाती। सूकाती वे केनी हैं, जो बेत-रेकाब के पिता हम्मत के वंशज है।