चालीसा काल

📒 पहला पाठ: एस्तेर 12, 14-16, 23-25


📘 सुसमाचार: मत्ती 7: 7-1
2

7 “माँगो और तुम्हें दिया जायेगा; ढूँढ़ो और तुम्हें मिल जायेगा ; खटखटाओ और तुम्हारे लिए खोला जायेगा।

8 क्योंकि जो माँगता है, उसे दिया जाता है; जो ढूँढता है, उसे मिल जाता है और जो खटखटाता है, उसके लिए खोला जाता है।

9 “यदि तुम्हारा पुत्र तुम से रोटी माँगे, तो तुम में ऐसा कौन है जो उसे पत्थर देगा

10 अथवा मछली माँगे, तो उसे साँप देगा?

11 बुरे होने पर भी यदि तुम लोग अपने बच्चों को सहज ही अच्छी चीज़ें देते हो, तो तुम्हारा स्वर्गिक पिता माँगने वालों को अच्छी चीज़ें क्यों नहीं देगा?

12 “दूसरों से अपने प्रति जैसा व्यवहार चाहते हो, तुम भी उनके प्रति वैसा ही किया करो। यही संहिता और नबियों की शिक्षा है।