अध्याय 8

1 बेनयामीन का पहला पुत्र बेला था, दूसरा अशबेल, तीसरा अहरह,

2 चौथा नोहा और पाँचवाँ राफ़ा।

3 बेला के पुत्रः अद्दार, गेरा, अबीहूद,

4 अबीशूआ, नामान, अहोअह,

5 गेरा, शफूफ़ान और हूराम।

6 एहूद के पुत्र, जो गेबावासियों के घरानों के मुखिया थे और बन्दी बनाकर मानहत ले जाये गये थेः

7 नामान, अहीया और गेरा। गेरा उन को ले गया और वह उज़्ज़ा और अहीहूद का पिता था।

8 अपनी पत्नी हुशीम और बारा का परित्याग करने के बाद शहरईम के मोआब देश में पु़त्र उत्पन्न हुएः

9 उसकी पत्नी होदेश से उसके ये पुत्र उत्पन्न हुएः योबाब, सिब्या, मेशा, मलकम,

10 यऊस, सक्या और मिर्गा। ये उसके पुत्र थे, जो घरानों के मुखिया थे।

11 हुशीम से उसे ये पुत्र उत्पन्न हुएः अबीटूब और एल्पाआल।

12 एल्पाआल के पुत्रः एबेर, मिशआम और शेमेद। शेमेद ने ओनो और उसके गाँवों-सहित लोद बसाया।

13 फिर बेरीआ और शेमा। ये अय्या-लोनवासियों के घरानों के मुखिया थे

14 और इन्होंने गतवासियों को भगाया। फिर उसके भाई शाशक और यरुमोत।

15 ज़बद्या, अराद, एदेर,

16 मीकाएल, यिशपा और योहा बरीआ के पुत्र थे।

17 ज़बद्या, मशुल्लाम, हिज़की, हेबेर,

18 यिशमरय, यिज़लिया और योबाब एल्पाआल के पुत्र थे।

19 याकीम, जिक्री, जब्दी,

20 एलीएनय, सिल्लतय, एलीएल,

21 अदाया, बराया और शिम्रात शिमई,

22 के पुत्र थे। यिशपान, एबेर, एलीएल,

23 अबदोन, ज़िक्री हानान,

24 हनन्या, एलाम, अन्तोतीया,

25 यिफ़्दया और पनूएल शाशक के पुत्र थे।

26 शमशरय, शहरया, अतल्या,

27 यारेश्या, एलीया और ज़िक्री यरोहाम के पुत्र थे।

28 यही अपनी-अपनी वंशावलियों के अनुसार अपने-अपने घरानों के मुखिया और येरूसालेम के रहने वाले थे।

29 गिबओन का पिता यईएल गिबओन में रहता था। उसकी पत्नी का नाम माका था।

30 उसका पहला पुत्र अबदोन था, फिर सूर, कीश, बाल नादाब,

31 गदौर, अहयो, जे़केर

32 और मिकलोत, जो शिमआ का पिता था। ये भी अपने भाई-बन्धुओं के निकट येरूसालेम के रहने वाले थे।

33 नेर कीश का पिता था और कीश साऊल का पिता था। साऊल योनातान, मलकीशूआ, अबीनादाब और एशबाल का पिता था।

34 योनातान का पुत्रः मरीब-बाल। मरीब-बाल मीका का पिता था।

35 मीका के पुत्रः पीतोन, मेलेक, तारेआ और अहाज़।

36 आहाज़ यहोअद्दा का पिता था। यहोअद्दा आलमेत, अज़मावेत और ज़िम्री का पिता था। ज़िम्री मोसा का पिता था।

37 मोसा बिनआ का पिता था। उसका पुत्र राफ़ा था। राफ़ा का पुत्र एलआसा और एलआसा का पुत्र आसेल था।

38 आसेल के छः पुत्र थे। उनके नाम हैः अज्ऱीकाम, बोक्रू, इसमाएल, शअर्या, ओबद्या और हानान। ये सब आसेल के पुत्र थे।

39 उसके भाई एशेक के पुत्रः उसका पहला पुत्र ऊलाम, दूसरा यऊश और तीसरा एलीफ़ेलेट।

40 ऊलाम के पुत्र वीर योद्धा थे, जो धनुष चलाने में निपुण थे। उनके बहुत-से पुत्र-पौत्र थे कुल डेढ़ सौ। ये सब बेनयामीन के वंशज थे।