धन्य कुँवारी मरियम के जन्म का पर्व
📒 पहला पाठ: रोमियों 8:28-30
28 हम जानते हैं कि जो लोग ईश्वर को प्यार करते हैं और उसके विधान के अनुसार बुलाये गये हैं, ईश्वर उनके कल्याण के लिए सभी बातों में उनकी सहायता करता है;
29 क्योंकि ईश्वर ने निश्चित किया कि जिन्हें उसने पहले से अपना समझा, वे उसके पुत्र के प्रतिरूप बनाये जायेंगे, जिससे उसका पुत्र इस प्रकार बहुत-से भाइयों का पहलौठा हो।
30 उसने जिन्हें पहले से निश्चित किया, उन्हें बुलाया भी है: जिन्हें बुलाया, उन्हें पाप से मुक्त भी किया है और जिन्हें पाप से मुक्त किया, उन्हें महिमान्वित भी किया है।
📘 सुसमाचार : मत्ती 1:1-16, 18-23
1 इब्राहीम की सन्तान, दाऊद के पुत्र, ईसा मसीह की वंशावली।
2 इब्राहीम से इसहाक उत्पन्न हुआ, इसहाक से याकूब, याकूब से यूदस और उसके भाई,
3 यूदस और थामर से फ़ारेस और ज़ारा उत्पन्न हुए। फ़ारेस से एस्रोम, एस्रोम से अराम,
4 अराम से अमीनदाब, अमीनदाब से नास्सोन, नास्सोन से सलमोन,
5 सलमोन और रखाब से बोज़, बोज़ और रूथ से ओबेद, ओबेद से येस्से,
6 येस्से से राजा दाऊद उत्पन्न हुआ। दाऊद और उरियस की विधवा से सुलेमान उत्पन्न हुआ।
7 सुलेमान से रोबोआम, रोबोआम से अबीया, अबीया से आसफ़,
8 आसफ़ से योसफ़ात, योसफ़ात से योराम, योराम से ओज़ियस,
9 ओज़ियस से योअथाम, योअथाम से अख़ाज़, अख़ाज़ से एज़िकीअस,
18 ईसा मसीह का जन्म इस प्रकार हुआ। उनकी माता मरियम की मँगनी यूसुफ़ से हुई थी, परन्तु ऐसा हुआ कि उनके एक साथ रहने से पहले ही मरियम पवित्र आत्मा से गर्भवती हो गयी।
19 उसका पति यूसुफ़ चुपके से उसका परित्याग करने की सोच रहा था, क्योंकि वह धर्मी था और मरियम को बदनाम नहीं करना चाहता था।
20 वह इस पर विचार कर ही रहा था कि उसे स्वप्न में प्रभु
का दूत यह कहते दिखाई दिया, “यूसुफ़! दाऊद की सन्तान! अपनी पत्नी मरियम को अपने यहाँ लाने में नहीं डरें, क्योंकि उनके जो गर्भ है, वह पवित्र आत्मा से है।
21 वे पुत्र प्रसव करेंगी और आप उसका नाम ईसा रखेंगे, क्योंकि वे अपने लोगों को उनके पापों से मुक्त करेगा।”
22 यह सब इसलिए हुआ कि नबी के मुख से प्रभु ने जो कहा था, वह पूरा हो जाये –
23 देखो, एक कुँवारी गर्भवती होगी और पुत्र प्रसव करेगी, और उसका नाम एम्मानुएल रखा जायेगा, जिसका अर्थ हैः ईश्वर हमारे साथ है।
10 एज़िकीअस से मनस्सेस, मनस्सेस से आमोस, आमोस से योसिअस
11 और बाबुल-निर्वासन के समय ओसिअस से येख़ोनिअस और उसके भाई उत्पन्न हुए।
12 बाबुल-निर्वासन के बाद येख़ोनिअस से सलाथिएल उत्पन्न हुआ। सलाथिएल से ज़ोरोबबेल,
13 ज़ोरोबबेल से अबियुद, अबियुद से एलियाकिम,एलियाकिम से आज़ोर,
14 आज़ोर से सादोक, सादोक से आख़िम, आख़िम से एलियुद,
15 एलियुद से एलियाज़ार, एलियाज़ार से मत्थान,मत्थान से याकूब,
16 याकूब से मरियम का पति यूसुफ़, और मरियम से ईसा उत्पन्न हुए, जो मसीह कहलाते हैं।
