योशुआ का ग्रन्थ

अध्याय : 12345678910111213141516171819202122 •  2324 • पवित्र बाईबल

अध्याय 12

1  इस्राएलियों ने यर्दन के पूर्व में अरनोन नदी से लेकर हेरमोन पर्वत तक का प्रांत और अराबा के पूर्व का पूरा प्रदेश अधिकार में कर लिया। उनके राजाओं के नाम इस प्रकार है।

2  अमोरियों का राजा सीहोन, जो हेशबोन में निवास करता था। वह अरनोन की घाटी के किनारे पर स्थित अरोएब से और घाटी की मध्य रेखा से अमोरियों की सीमा, यब्बोक नदी तक, अर्थात आधे गिलआद पर राज्य करता था।

3  वह यर्दन की घाटी के पूर्व में किन्नरोत के समुद्र से, अराबा के समुद्र (अर्थात् मतृ सागर  तक, पूर्व की ओर वे यषिमोत, और दक्षिण की ओर पिसगा पर्वत की ढलान तक राज्य करता था।

4  फिर अष्तारोत और एद्रेई में निवास करने वाला बाषन का राजा ओग, जो रफाइयों का अंतिम वंशज था।

5  वह हेरमोन पर्वत, सलका गशूरियों और मकातियों की सीमा तक सारे बाशान पर और हेशबोन के राजा सीहोन के देश की सीमा तक गिलआद के आधे भाग पर राज्य करता था।

6  प्रभु के सेवक मूसा ने इस्राएलियों के साथ उन्हें पराजित किया था। तब प्रभु के सेवक मूसा ने उनका देश रूबेन और गाद के वंशों को और मनस्से के आधे वंश को विरासत के रूप में दिया था।

7  पश्चिम दिशा में यर्दन के इस पार नेबानोन की तराई से लेकर सेईर की चढाई की ओर हालाक पर्वत तक, योशुआ और इस्राएलियों ने निम्नलिखित राजाओं को पराजित किया और योशुआ ने उनका देश विरासत के रूप में इस्राएलियों वंशों को दे दिया।

8  पहाड़ी प्रांत, निचला प्रदेश अराबा, पहाड़ी की ढलानें, हित्तियों, अमोरियो, कन्नानियों और परिजि़्ज़यों, हिव्वियों , और यबूसियों के देश।

9  येरीखो का राजा बेतेल के पास स्थित अय का राजा,

10  येरूसालेम का राजा, हेब्रोन का राजा,

11  यर्मूत का राजा, लाकीश का राजा,

12  एगलोन का राजा, गेसेर का राजा

13  दबीर का राजा, गेदेर का राजा,

14  होरमा का राजा, अराद का राजा,

15  लिबना का राजा, अदुल्लाम का राजा,

16  मक्केद का राजा, बेतेल का राजा,

17  तप्पूअह का राजा, हेफेर का राजा,

18  अफेक का राजा, लषारोन का राजा,

19  मादोन का राजा, हासोर का राजा,

20  सिम्रोन-मरोन का राजा, अक्षाफ़ का राजा,

21  तानाक का राजा, मगिद्धो का राजा,

22  केदेश का राजा, करमेल पर स्थित योकनआम का राजा,

23  नाफ़त-दोर में स्थित दोर का राजा, गलीलियों के गोयीम का राजा

24  और तिर्सा का राज कुल मिला कर इकतीस राजा।