स्तोत्र ग्रन्थ

अध्याय : 1234567891011121314151617181920212223242526272829303132333435363738394041424344454647484950515253 54555657585960616263646566676869707172737475767778798081828384858687888990919293949596979899100101102103104105106107108109 110111112113114115116117118119120121122123124125126127128129130131132133134135136137138139140141142143144145146147148149150पवित्र बाईबल

स्तोत्र 49

2 (1-3) समस्त राष्ट्रो! मेरी यह बात सुनो! क्या बड़े, क्या छोटे, क्या धनी, क्या दरिद्र, पृथ्वी के सब निवासियों! तुम ध्यान दो।

4 मेरा मुख ज्ञान की बातें कहता है, मेरे हृदय के उद्गार विवेकपूर्ण हैं।

5 मैं दृष्टान्त को ध्यान में रख कर सितार-वादन के साथ रहस्य समझाता हूँ।

6 मैं संकट के दिनों में क्यों डरूँ, जब मैं कपटियों के बैर से घिरा हुआ हूँ?

7 उन्हें अपने धन का भरोसा है, वे अपने वैभव पर गर्व करते हैं।

8 मनुष्य न तो अपने भाई का उद्धार कर सकता और न उसके जीवन का मूल्य ईश्वर को दे सकता है।

9 प्राणों का मूल्य इतना ऊँचा है कि किसी के पास पर्याप्त धन नहीं।

10 क्या कोई सदा के लिए जीवित रहेगा? कभी वह मृत्यु का गर्त नहीं देखेगा?

11 लोग देखते हैं कि बुद्धिमान् मर जाते हैं; उनकी तरह मूर्ख और नासमझ मर कर अपनी सम्पत्ति दूसरों के लिए छोड़ जाते हैं।

12 उनकी क़ब्र सदा के लिए उनका घर है। वे पीढ़ी-दर-पीढ़ी उस में निवास करेंगे, हालाँकि उन्होंने अपने नाम पर अपनी ज़मीन का नाम रखा था।

13 मनुष्य अपने वैभव में यह नहीं समझता, वह गूँगे, पशुओं के सदृश है।

14 यह उन लोगों की गति है, जो अपने पर भरोसा रखते हैं। यह उनका भविष्य है, जो ऐसे लोगों की चाटुकारी करते हैं।

15 वे भेड़ों की तरह अधोलोक के बाड़े में रखे जायेंगे, मृत्यु उन्हें चराने ले जायेगी। वे सीधे कब्र में उतरेंगे। उनका शरीर गल जायेगा और वे अधोलोक में निवास करेंगे,

16 जब कि ईश्वर मेरी आत्मा का उद्धार करेगा और मुझे अधोलोक से निकालेगा।

17 इसकी चिन्ता मत करो यदि कोई धनी बनता हो और उसके घर का वैभव बढ़ता जाये

18 मरने पर वह अपने साथ कुछ नहीं ले जाता है और उसका वैभव उसका साथ नहीं देता।

19 वह अपने जीवनकाल में अपने को धन्य समझता था- “लोग तुम्हारे वैभव के कारण तुम्हारी प्रशंसा करते हैं”।

20 वह अपने पूर्वजों के पास जायेगा, जो कभी दिन का प्रकाश नहीं देखेंगे।

21 मनुष्य अपने वैभव में यह नहीं समझता। वह गूँगे पशुओं के सदृश है।