स्तोत्र ग्रन्थ

अध्याय : 1234567891011121314151617181920212223242526272829303132333435363738394041424344454647484950515253 54555657585960616263646566676869707172737475767778798081828384858687888990919293949596979899100101102103104105106107108109 110111112113114115116117118119120121122123124125126127128129130131132133134135136137138139140141142143144145146147148149150पवित्र बाईबल

स्तोत्र 100

1 समस्त पृथ्वी! प्रभु की स्तुति करो।

2 आनन्द के साथ प्रभु की सेवा करो। उल्लास के गीत गाते हुए उसके सामने उपस्थित हो।

3 यह जान लो कि प्रभु ही ईश्वर है। उसी ने हमें बनाया है-हम उसी के हैं। हम उसकी प्रजा, उसके चरागाह की भेड़ें हैं।

4 धन्यवाद देते हुए उसके मन्दिर में प्रवेश करो; भजन गाते हुए उसके प्रांगण में आ जाओ; उसकी स्तुति करो और उसका नाम धन्य कहो।

5 ओह! ईश्वर कितना भला है! उसका प्रेम चिरस्थायी है। उसकी सत्यप्रतिज्ञता युगानुयुग बनी रहती है।