दिव्य करुणा की माला विनती
(3 बजे की प्रार्थना)
रोज़री माला में क्रूस पर निम्न तीन प्रार्थनाएँ बोलें
हे हमारे पिता…
प्रणाम मरिया…
प्रेरितों के धर्मसार…
मरियम मालाविनती में जहाँ हे हमारे पिता बोलते हैं उस स्थान पर निम्नलिखित प्रार्थना बोलें
हे सर्वशक्तिमान पिता, हम अपने और सारे संसार के पापों के लिए पश्चाताप करते हुए तेरे परम प्रिय पुत्र,
हमारे प्रभु येसु ख्रीस्त के दिव्य शरीर और रक्त, आत्मा और ईश्वरीयता को तुझे चढ़ाते हैं।
उनके दुःख-भोग के नाम पर हम पर और सारे संसार पर दया कर।
प्रणाम मारिया के स्थान पर निम्न प्रार्थना कहें
अगुआ: हमारे प्रभु येसु ख्रीस्त के दुःख-भोग एवं मृत्यु द्वारा……
अनुवाक्य: हम पर और सारे संसार पर दया कर। (10)
पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा के स्थान पर कुछ नहीं बोला जाता है।
उपरोक्त प्रार्थना 10 बार बोलने के पश्चात माला के बड़े दाने पर जायें और पुनः “हे सर्वशक्तिमान पिता” प्रार्थना दोहरायें।
पाँचों भेद समाप्त करने के बाद निम्नलिखित प्रार्थना तीन बार दोहरायें
हे ईश्वर, तू परम पवित्र है, सर्वशक्तिमान और अमर है,
हम पर और सारे संसार पर दया कर।
