होशेआ का ग्रन्थ
अध्याय: 1 • 2 • 3 • 4 • 5 • 6 • 7 • 8 • 9 • 10 • 11 • 12 • 13 • 14 • पवित्र बाईबल
अध्याय 3
1 पभु ने मुझे यह आदेश दियाः “तुम पुनः जाओं और परकीया तथा व्यभिचारिणी स्त्री से प्रेम करो, जैसे मैं प्रभु, इस्राएलियों से प्रेम करता हूँ; यद्यपि वे अन्य देवताओं की शरण जा कर किशमिश की रोटियों का प्रसाद पसन्द करते हैं”।
2 अतः मैंने चाँदी के पन्द्रह सिक्कों और डेढ सौ किलो जौ दे कर उस को छुडाया।
3 तब मैंने उस से कहा, “तुम को बहुत दिनों तक मेरी बन कर रहना पडेगा। तुम वेश्यावृत्ति छोड़ो और पतिव्रता बनी रहो; मैं भी तुम्हारे साथ वैसा ही व्यवहार करूँगा”।
4 इस्राएलियों को तो बहुत दिनों तक राजा और शासक-रहित, बलि और वेदी-रहित, देवमूर्ति और देवी-देवताओं के बिना रहना पडेगा।
5 उसके बाद वे फिर प्रभु-ईश्वर को ढूँढेगे और दाऊद को राजा मानना शुरू करेंगे। उन दिनों वे भयभीत हो कर आशिष पाने के लिए प्रभु-ईश्वर के पास लौट आयेंगे।