स्तोत्र ग्रन्थ

अध्याय : 1234567891011121314151617181920212223242526272829303132333435363738394041424344454647484950515253 54555657585960616263646566676869707172737475767778798081828384858687888990919293949596979899100101102103104105106107108109 110111112113114115116117118119120121122123124125126127128129130131132133134135136137138139140141142143144145146147148149150पवित्र बाईबल

स्तोत्र 146

1 अल्लेलूया! मेरी आत्मा! प्रभु की स्तुति करो।

2 मैं जीवन भर प्रभु की स्तुति करूँगा। जब तक जीवित रहूँगा, मैं प्रभु के भजन गाऊँगा।

3 न तो शासकों का भरोसा करो और न किसी मनुष्य का, जो बचाने में असमर्थ हैं।

4 वे प्राण निकलते ही मिट्टी में मिल जाते हैं और उसी दिन उनकी सब योजनाएँ व्यर्थ हो जाती हैं।

5 धन्य है वह, जिसका सहायक याकूब का ईश्वर है, जो अपने प्रभु-ईश्वर का भरोसा करता है!

6 उसने ही स्वर्ग और पृथ्वी को बनाया है, समुद्र को और जो कुछ उस में है। प्रभु सदा ही सत्यप्रतिज्ञ है।

7 वह पददलितों को न्याय दिलाता और भूखों को तृप्त करता है। प्रभु बन्दियों को मुक्त करता है।

8 प्रभु अन्धों को दृष्टि प्रदान करता है। प्रभु झुके हुए को सीधा करता है। प्रभु धर्मियों को प्यार करता है।

9 प्रभु परदेशियों की रक्षा करता है। वह अनाथ तथा विधवा को सँभालता, किन्तु विधर्मियों के मार्ग में बाधा डालता है।

10 प्रभु सदा-सर्वदा राज्य करता रहेगा। सियोन! वह पीढ़ी-दर-पीढ़ी तेरा ईश्वर है। अल्लेलूया!