स्तोत्र ग्रन्थ

अध्याय : 1234567891011121314151617181920212223242526272829303132333435363738394041424344454647484950515253 54555657585960616263646566676869707172737475767778798081828384858687888990919293949596979899100101102103104105106107108109 110111112113114115116117118119120121122123124125126127128129130131132133134135136137138139140141142143144145146147148149150पवित्र बाईबल

स्तोत्र 36

2 (1-2) दुष्ट के हृदय में पाप बोलता है, उसके हृदय में ईश्वर की श्रद्धा नहीं।

3 वह अपने को धोखा देता है, और अपना दोष स्वीकार करना नहीं चाहता।

4 वह पाप और कपट की बातें ही करता है; वह भलाई का बोध खो चुका है।

5 वह अपनी शय्या पर पाप की योजना बनाता है, उसने कुमार्ग पर चलने का संकल्प किया है, वह बुराई से घृणा नहीं करता।

6 प्रभु! तेरा प्रेम स्वर्ग तक फैला हुआ है, आकाश की तरह ऊँची है तेरी सत्यप्रतिज्ञता

7 ऊँचे पर्वतों के सदृश है तेरा न्याय, अथाह समुद्र के सदृश तेरे निर्णय। प्रभु! तू मनुष्यों और पशुओं की रक्षा करता है।

8 ईश्वर! कितनी अपार है तेरी सत्यप्रतिज्ञता। मनुष्यों को तेरे पंखों की छाया में शरण मिलती है।

9 तू उन्हें अपने घर के उत्तम व्यंजनों से तृप्त करता और अपने आनन्द की नदी का जल पिलाता है।

10 तू ही जीवन का स्रोत है, तेरी ही ज्योति में हम ज्योति देखते हैं।

11 अपने भक्तों के प्रति अपना प्रेम और धर्मियों के प्रति अपनी न्यायप्रियता बनाये रख।

12 घमण्डी का पैर मुझे नहीं रौंदे; दुष्टों का हाथ मुझे घर से न निकाले।

13 देखो! कुकर्मियों का पतन हो गया है, वे इस प्रकार पछाड़े गये कि उठ नहीं सकते।