स्तोत्र ग्रन्थ

अध्याय : 1234567891011121314151617181920212223242526272829303132333435363738394041424344454647484950515253 54555657585960616263646566676869707172737475767778798081828384858687888990919293949596979899100101102103104105106107108109 110111112113114115116117118119120121122123124125126127128129130131132133134135136137138139140141142143144145146147148149150पवित्र बाईबल

स्तोत्र 95

1 आओ! हम आनन्द मनाते हुए प्रभु की स्तुति करें, अपने शक्तिशाली त्राणकर्ता का गुणगान करें।

2 हम धन्यवाद करते हुए उसके पास जायें, भजन गाते हुए उसे धन्य कहें;

3 क्योंकि हमारा प्रभु शक्तिशाली ईश्वर है, वह सभी देवताओं से महान् अधिपति है।

4 वह पृथ्वी की गहराइयों को अपने हाथ से संँभालता है, पर्वतों के शिखर उसी के है।

5 समुद्र और पृथ्वी, जल और थल सब उसके बनाये हुए और उसी के हैं।

6 आओ! हम दण्डवत् कर प्रभु की आराधना करें, अपने सृष्टिकर्ता के सामने घुटने टेकें;

7 क्योंकि वही हमारा ईश्वर है और हम हैं- उसके चरागाह की प्रजा, उसकी अपनी भेड़ें। ओह! यदि तुम आज उसकी यह वाणी सुनो,

8 अपना हृदय कठोर न कर लो, जैसा कि पहले मरीबा में, जैसा कि मस्सा की मरुभूमि में हुआ था।

9 तुम्हारे पूर्वजों ने वहाँ मुझे चुनौती दी, मेरे कार्य देख कर भी उन्होंने मेरी परीक्षा ली।

10 वह पीढ़ी मुझे चालीस वर्षों तक अप्रसन्न करती रही और मैंने कहा, “उनका हृदय भटकता रहा है, वे मेरे मार्ग नहीं जानते”।

11 तब मैंने क्रुद्ध होकर यह शपथ खायी: “वे मेरे विश्राम-स्थान में प्रवेश नहीं करेंगे”।