25 may in hindi

साधारण सप्ताह का कार्यदिवस / पूज्य बेडे, पुरोहित, धर्मसमाजी एवं कलीसिया के धर्मशास्त्री / ग्रेगरी सप्तम, पोप एवं धर्मसमाजी / मरियम मगदलीना दे पाज़ी, कुँवारी एवं धर्मसमाजी (साधारण काल का आठवाँ सप्ताह)

📒 पहला पाठ:प्रेरित– चरित 1:12-14

12 प्रेरित जैतून नामक पहाड़ से येरूसालेम लौटे। यह पहाड़ येरूसालेम के निकट, विश्राम-दिवस की यात्रा की दूरी पर है।

13 वहाँ पहुँच कर वे अटारी पर चढ़े, जहाँ वे ठहरे हुए थे। वे थे-पेत्रुस तथा योहन, याकूब तथा सिमोन, जो उत्साही कहलाता था और याकूब का पुत्र यूदस।

14 ये सब एकहृदय हो कर नारियों, ईसा की माता मरियम तथा उनके भाइयों के साथ प्रार्थना में लगे रहते थे।


📘 सुसमाचार : योहन 19:25-34ab

25 ईसा की माता, उसकी बहिन, क्लोपस की पत्नि मरियम और मरियम मगदलेना उनके कू्स के पास खडी थीं।

26 ईसा ने अपनी माता को और उनके पास अपने उस शिष्य को, जिसे वह प्यार करते थे देखा। उन्होंने अपनी माता से कहा, “भद्रे! यह आपका पुत्र है”।

27 इसके बाद उन्होंने उस शिष्य से कहा, “यह तुम्हारी माता है”। उस समय से उस शिष्य ने उसे अपने यहाँ आश्रय दिया।

28 तब ईसा ने यह जान कर कि अब सब कुछ पूरा हो चुका है, धर्मग्रन्थ का लेख पूरा करने के उद्देश्य से कहा, “मैं प्यासा हूँ”।

29 वहाँ खट्ठी अंगूरी से भरा एक पात्र रखा हुआ था। लेागों ने उस में एक पनसोख्ता डुबाया और उसे जूफ़े की डण्डी पर रख कर ईसा के मुख से लगा दिया।

30 ईसा ने खट्ठी अंगूरी चखकर कहा, “सब पूरा हो चुका है”। और सिर झुकाकर प्राण त्याग दिये।

31 वह तैयारी का दिन था। यहूदी यह नहीं चाहते थे कि शव विश्राम के दिन कू्स पर रह जाये क्योंकि उस विश्राम के दिन बड़ा त्यौहार पडता था। उन्होंने पिलातुस से निवेदन किया कि उनकी टाँगें तोड दी जाये और शव हटा दिये जायें।

32 इसलिये सैनिकेां ने आकर ईसा के साथ क्रूस पर चढाये हुये पहले व्यक्ति की टाँगें तोड दी, फिर दूसरे की।

33 जब उन्होंने ईसा के पास आकर देखा कि वह मर चुके हैं तो उन्होंने उनकी टाँगें नहीं तोडी;

34 लेकिन एक सैनिक ने उनकी बगल में भाला मारा और उस में से तुरन्त रक्त और जल बह निकला।

Similar Posts

  • 18 may in hindi

    पास्का सप्ताह संत योहन प्रथम , पॉप एवं शाहिद 📒 पहला पाठ: प्रवक्ता 48:1-14 1 तब एलियाह अग्नि की तरह प्रकट हुए। उनकी वाणी धधकती मशाल के सदृश थी। 2 उन्होंने उनके देश में अकाल भेजा और अपने धर्मोत्साह में उनकी संख्या घटायी। 3 उन्होंने प्रभु के वचन से आकाश के द्वार बन्द किये और…

  • day 226 English

    Read Today in the Reading Plan: (Jeremiah 3 ),(Ezekiel 29-30)(Proverbs 14: 13-16) { हिन्दी } Listen to all the readings: Jeremiah 3 If a man divorces his wife    and she goes from himand becomes another man’s wife,    will he return to her?Would not such a land be greatly polluted?You have played the whore with many lovers;    and would you return to…

  • day 227 English

    Read Today in the Reading Plan: (Jeremiah 4),(Ezekiel 31-32)(Proverbs 14: 17-20) { हिन्दी } Listen to all the readings: Jeremiah 4  If you return, O Israel, says the Lord,    if you return to me,if you remove your abominations from my presence,    and do not waver,2 and if you swear, “As the Lord lives!”    in truth, in justice, and in uprightness,then nations shall be blessed by…

  • 1 july in hindi

    तेरहवाँ सामान्य सप्ताह आज के संत: संत गाल 📒पहला पाठ- उत्पत्ति 19: 15-29 15 स्वर्गदूतों ने यह कहते हुए लोट से अनुरोध किया, ‘’जल्दी कीजिए! अपनी पत्नी और अपनी दोनों पुत्रियों को ले जाइए। नहीं तो आप भी नगर के दण्ड के लपेट में नष्ट हो जायेंगे।‘’16 वह हिचकता रहा, इसलिए स्वर्गदूत उसका, उसकी पत्नी…

  • 22 may in hindi

    पास्का सप्ताह कास्सिया की संत रीता 📒 पहला पाठ:प्रेरित– चरित 20:28-38 13  कुछ दिनों बाद राजा अग्रिप्पा और बेरनिस कैसरिया पहुँचे और फेस्तुस का अभिवादन करने आये। 14  वे वहाँ कई दिन रहे और इस बीच फ़ेस्तुस ने पौलुस का मामला राजा के सामने प्रस्तुत करते हुए कहा, “फेलिक्स यहाँ एक व्यक्ति को बन्दीगृह में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *