20 may in hindi

पास्का सप्ताह

संत बर्नार्डिन सिएना के
याजक, धर्मसंघी और धर्मप्रचारक

📒 पहला पाठ:प्रेरित– चरित 20:28-38

28 आप लोग अपने लिए और अपने सारे झुण्ड के लिए सावधान रहें। पवित्र आत्मा ने आप को झुण्ड की रखवाली का भार सौंपा है। आप प्रभु की कलीसिया के सच्चे चरवाहे बने रहें, जिसे उन्होंने अपना रक्त दे कर प्राप्त किया।

29 मैं जानता हूँ कि मेरे चले जाने के बाद खूंखार भेडि़ये आप लोगों के बीच घुस आयेंगे, जो झुण्ड पर दया नहीं करेंगे।

30 आप लोगों में भी ऐसे लोग निकल आयेंगे, जो शिष्यों को भटका कर अपने अनुयायी बनाने के लिए भ्रान्तिपूर्ण बातों का प्रचार करेंगे।

31 इसलिए जागते रहें और याद रखें कि मैं आँसू बहा-बहा कर तीन वर्षों तक दिन-रात आप लोगों में हर एक को सावधान करता रहा।

32 अब मैं आप लोगों को ईश्वर को सौंपता हूँ तथा उसकी अनुग्रहपूर्ण शिक्षा को, जो आपका निर्माण करने तथा सब सन्तों के साथ आप को विरासत दिलाने में समर्थ है।

33 मैंने कभी किसी की चाँदी, सोना अथवा वस्त्र नहीं चाहा।

34 आप लोग जानते हैं कि मैंने अपनी और अपने साथियों की आवश्यकताएँ पूरी करने के लिए अपने इन हाथों से काम किया।

35 मैंने आप को दिखाया कि इस प्रकार परिश्रम करते हुए, हमें दुर्बलों की सहायता करनी और प्रभु ईसा का कथन स्मरण रखना चाहिए कि लेने की उपेक्षा देना अधिक सुखद है।”

36 इतना कह कर पौलुस ने उन सबों के साथ घुटने टेक कर प्रार्थना की।

37 सब फूट-फूट कर रोते और पौलुस को गले लगा कर चुम्बन करते थे।

38 उसने उन से यह कहा था कि वे फिर कभी उसे नहीं देखेंगे। इस से उन्हें सब से अधिक दुःख हुआ। इसके बाद वे उसे नाव तक छोड़ने आये।


📘 सुसमाचार : योहन 17:11-19

11 अब मैं संसार में नहीं रहूँगा; परन्तु वे संसार में रहेंगे और मैं तेरे पास आ रहा हूँ। परमपावन पिता! तूने जिन्हें मुझे सौंपा है, उन्हें अपने नाम के सामर्थ्य से सुरक्षित रख, जिससे वे हमारी ही तरह एक बने रहें।

12 तूने जिन्हें मुझे सौंपा है, जब तक मैं उनके साथ रहा, मैंने उन्हें तेरे नाम के सामर्थ्य से सुरक्षित रखा। मैंने उनकी रक्षा की। उनमें किसी का भी सर्वनाश नहीं हुआ है। विनाश का पुत्र इसका एक मात्र अपवाद है, क्योंकि धर्मग्रन्थ का पूरा हो जाना अनिवार्य था।

13 अब मैं तेरे पास आ रहा हूँ। जब तक मैं संसार में हूँ, यह सब कह रहा हूँ जिससे उन्हें मेरा आनन्द पूर्ण रूप से प्राप्त हो।

14 मैंने उन्हें तेरी शिक्षा प्रदान की है। संसार ने उन से बैर किया, क्योंकि जिस तरह मैं संसार का नहीं हूँ उसी तरह वे भी संसार के नहीं हैं।

15 मैं यह नहीं माँगता कि तू उन्हें संसार से उठा ले, बल्कि यह कि तू उन्हें बुराई से बचा।

16 वे संसार के नहीं है जिस तरह मैं भी संसार का नहीं हूँ।

17 तू सत्य की सेवा में उन्हें समर्पित कर। तेरी शिक्षा ही सत्य है।

18 जिस तरह तूने मुझे संसार में भेजा है, उसी तरह मैंने भी उन्हें संसार में भेजा है।

19 मैं उनके लिये अपने को समर्पित करता हूँ, जिससे वे भी सत्य की सेवा में समर्पित हो जायें।

Similar Posts

  • 21 may in hindi

    पास्का सप्ताह क्रिस्टोफर मगालानेस, पुरोहित, तथा उनके साथी शहीद 📒 पहला पाठ:प्रेरित– चरित 22:30; 23:6-11 30 दूसरे दिन कप्तान ने पौलुस के बन्धन खोल दिये और महायाजकों तथा समस्त महासभा को एकत्र हो जाने का आदेश दिया; क्योंकि वह यह निश्चित रूप से जानना चाहता था कि यहूदी पौलुस पर कौन-सा अभियोग लगाते हैं। तब…

  • 25 may in hindi

    साधारण सप्ताह का कार्यदिवस / पूज्य बेडे, पुरोहित, धर्मसमाजी एवं कलीसिया के धर्मशास्त्री / ग्रेगरी सप्तम, पोप एवं धर्मसमाजी / मरियम मगदलीना दे पाज़ी, कुँवारी एवं धर्मसमाजी (साधारण काल का आठवाँ सप्ताह) 📒 पहला पाठ:प्रेरित– चरित 1:12-14 12 प्रेरित जैतून नामक पहाड़ से येरूसालेम लौटे। यह पहाड़ येरूसालेम के निकट, विश्राम-दिवस की यात्रा की दूरी…

  • 24 may in hindi

    पवित्र आत्मा के आगमन का महापर्व 📒 पहला पाठ:प्रेरित– चरित 2:1-11 1 जब पेंतेकोस्त का दिन आया और सब शिष्य एक स्थान पर इकट्ठे थे, 2 तो अचानक आँधी-जैसी आवाज आकाश से सुनाई पड़ी और सारा घर, जहाँ वे बैठे हुए थे, गूँज उठा। 3 उन्हें एक प्रकार की आग दिखाई पड़ी जो जीभों में…

  • 23 may in hindi

    पास्का सप्ताह 📒 पहला पाठ:प्रेरित– चरित 28:16-20,30-31 16  जब हम रोम पहुँचे, तो पौलुस को यह अनुमति मिली की वह पहरा देने वाले सैनिक के साथ जहाँ चाहे, रह सकता है। 17  तीन दिन बाद पौलुस ने प्रमुख यहूदियों को अपने पास बुलाया और उनके एकत्र हो जाने पर उन से कहा, भाइयो! मैंने न…

  • 15 may in hindi

    पास्का सप्ताह संत इसिडोर किसान, गृहस्थ 📒 पहला पाठ:1 राजाओं 21:1-16 1 यिज़्रएली नाबोत की एक दाखबारी थी, जो समारिया के राजा अहाब के महल से लगी हुई थी। 2 अहाब ने किसी दिन नाबोत से कहा, “अपनी दाखबारी मुझे दे दो। मैं उसे सब्जी का बाग बनाना चाहता हूँ, क्योंकि वह मेरे महल से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *