22 may in hindi

पास्का सप्ताह

कास्सिया की संत रीता

📒 पहला पाठ:प्रेरित– चरित 20:28-38

13  कुछ दिनों बाद राजा अग्रिप्पा और बेरनिस कैसरिया पहुँचे और फेस्तुस का अभिवादन करने आये।

14  वे वहाँ कई दिन रहे और इस बीच फ़ेस्तुस ने पौलुस का मामला राजा के सामने प्रस्तुत करते हुए कहा, “फेलिक्स यहाँ एक व्यक्ति को बन्दीगृह में छोड़ गया है।

15  जब मैं येरूसालेम में था, तो महायाजकों तथा नेताओं ने उस पर अभियोग लगाया और अनुरोध किया कि उसे दण्डाज्ञा दी जाये।

16  मैंने उत्तर दिया, जब तक अभियुक्त को अभियोगियों के आमने-सामने न खड़ा किया जाये और उसे अभियोग के विषय में सफाई देने का अवसर न मिले, तब तक किसी को प्रसन्न करने के लिए अभियुक्त को उसके हवाले करना रोमियों की प्रथा नहीं है’।

17  इसलिए वे यहाँ आये और मैंने दूसरे ही दिन अदालत में बैठ कर उस व्यक्ति को बुला भेजा।

18  किंतु जिन अपराधों का मुझे अनुमान था, उनके विषय में उन्होंने उस पर कोई अभियोग नहीं लगाया।

19  उन्हें केवल अपने धर्म से सम्बन्धित कुछ बातों में उस से मतभेद था और ईसा नामक व्यक्ति के विषय में, जो मर चुका है, किन्तु पौलुस जिसके जीवित होने का दावा करता है।

20  मैं यह वाद-विवाद सुन कर असमंजस में पड़ गया। इसलिए मैंने पौलुस से पूछा कि क्या तुम येरूसालेम जाने को तैयार हो, जिससे वहाँ इन बातों के विषय में तुम्हारा न्याय किया जाये।

21  किन्तु पौलुस ने आवेदन किया कि सम्राट् का फैसला हो जाने तक उसे बन्दीगृह में रहने दिया जाये। इसलिए मैंने आदेश दिया कि जब तक मैं उसे कैसर के पास न भेजूँ, तब तक वह बन्दीगृह में रहे।”

📘 सुसमाचार : योहन 17:11-19

15 जलपान के बाद ईसा ने सिमोन पेत्रुस से कहा, “सिमोन योहन के पुत्र! क्या इनकी अपेक्षा तुम मुझे अधिक प्यार करते हो?” उसने उन्हें उत्तर दिया, “जी हाँ प्रभु! आप जानते हैं कि मैं आप को प्यार करता हूँ”। उन्होंने पेत्रुस से कहा, “मेरे मेमनों को चराओ”।

16 ईसा ने दूसरी बार उस से कहा, “सिमोन, योहन के पुत्र! क्या तुम मुझे प्यार करते हो?” उसने उत्तर दिया, “जी हाँ प्रभु! आप जानते हैं कि मैं आप को प्यार करता हूँ”। उन्होंने पेत्रुस से कहा, “मेरी भेडों को चराओ”।

17 ईसा ने तीसरी बार उस से कहा, “सिमोन योहन के पुत्र! क्या तुम मुझे प्यार करते हो?” पेत्रुस को इस से दुःख हुआ कि उन्होंने तीसरी बार उस से यह पूछा, ’क्या तुम मुझे प्यार करते हो’ और उसने ईसा से कहा, “प्रभु! आप को तो सब कुछ मालूम है। आप जानते हैं कि मैं आपको प्यार करता हूँ।“ ईसा ने उससे कहा, मेरी भेड़ों को चराओ”।

18 “मैं तुम से यह कहता हूँ – जवानी में तुम स्वयं अपनी कमर कस कर जहाँ चाहते थे, वहाँ घूमते फिरते थे; लेकिन बुढ़ापे में तुम अपने हाथ फैलाओगे और दूसरा व्यक्ति तुम्हारी कमर कस कर तुम्हें वहाँ ले जायेगा। जहाँ तुम जाना नहीं चाहते।”

19 इन शब्दों से ईसा ने संकेत किया कि किस प्रकार की मृृत्यु से पेत्रुस द्वारा ईश्वर की महिमा का विस्तार होगा। ईसा ने अंत में पेत्रुस से कहा, “मेरा अनुसरण करो”।

Similar Posts

  • day 226 English

    Read Today in the Reading Plan: (Jeremiah 3 ),(Ezekiel 29-30)(Proverbs 14: 13-16) { हिन्दी } Listen to all the readings: Jeremiah 3 If a man divorces his wife    and she goes from himand becomes another man’s wife,    will he return to her?Would not such a land be greatly polluted?You have played the whore with many lovers;    and would you return to…

  • 20 may in hindi

    पास्का सप्ताह संत बर्नार्डिन सिएना केयाजक, धर्मसंघी और धर्मप्रचारक 📒 पहला पाठ:प्रेरित– चरित 20:28-38 28 आप लोग अपने लिए और अपने सारे झुण्ड के लिए सावधान रहें। पवित्र आत्मा ने आप को झुण्ड की रखवाली का भार सौंपा है। आप प्रभु की कलीसिया के सच्चे चरवाहे बने रहें, जिसे उन्होंने अपना रक्त दे कर प्राप्त…

  • 18 may in hindi

    पास्का सप्ताह संत योहन प्रथम , पॉप एवं शाहिद 📒 पहला पाठ: प्रवक्ता 48:1-14 1 तब एलियाह अग्नि की तरह प्रकट हुए। उनकी वाणी धधकती मशाल के सदृश थी। 2 उन्होंने उनके देश में अकाल भेजा और अपने धर्मोत्साह में उनकी संख्या घटायी। 3 उन्होंने प्रभु के वचन से आकाश के द्वार बन्द किये और…

  • 24 may in hindi

    पवित्र आत्मा के आगमन का महापर्व 📒 पहला पाठ:प्रेरित– चरित 2:1-11 1 जब पेंतेकोस्त का दिन आया और सब शिष्य एक स्थान पर इकट्ठे थे, 2 तो अचानक आँधी-जैसी आवाज आकाश से सुनाई पड़ी और सारा घर, जहाँ वे बैठे हुए थे, गूँज उठा। 3 उन्हें एक प्रकार की आग दिखाई पड़ी जो जीभों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *